फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन तक पहुंचाए जाएंगे राजीव गांधी के काम

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्वासुमन आर्पित करते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत एवं कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जूम ऐप के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सबसे पहले राजीव गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। इसके उपरांत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर संजय जैन मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि राजीव गांधी द्वारा 18 साल के युवाओं को वोट करने का अधिकार दिलाया, देश में पंचायतीराज लागू कराने से लेकर इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में देश को ऊंचाई तक पहुंचाया। राकेश रजक एडवोकेट ने कहा कि हाईवे टास्क फोर्स, सांझी रसोई, रेल किरायों का बहन एवं 1000 बसें पीड़ित मजदूरों की व्यवस्था कराई। इसमें यूपी सरकार ने अड़ंगा डालने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करते हुए विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राजीव गांधी द्वारा किए गए कार्य को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर हरीबाबू शर्मा, संजय जैन मोदी, सुनील खजुरिया, बहादुर अहिरवार, असलम खान, अजय प्रताप तोमर, रेखा राजा गौर, बाबूराम अहिरवार, नवनीत किलेदार, बिट्टू राजा, प्रदीप रिछारिया, रामनरेश दुबे, खलक सिंह राजपूत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष मोंटी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें