प्रदेश में ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर आई राजा बेटी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा के किसान इंटर कॉलेज की छात्रा राजा बेटी ने प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद में प्रथम स्थान पाया। इस पर विद्यालय प्रबंध समिति ने सम्मानित किया है।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज की छात्रा राजा बेटी ने मंडल की ओर में प्रतिभाग कर प्रदेशीय प्रतियोगिता में चयनित हुई थीं। 16 से 19 फरवरी तक राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज की छात्रा राजाबेटी ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। विजेता छात्रा राजाबेटी को विद्यालय प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने सम्मानित किया।