फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 50 मीटर में राज और 100 मीटर में नैतिक अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। अटल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतरविद्यालयीन खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राज और 100 मीटर में नैतिक अव्वल रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ छात्राओं की कबड्डी अभ्यास मैच से किया गया। वहीं, टाई रेस में एवीएम से सक्षम साहू और कुंज पांडिया ने प्रथम व ग्रीन वैली स्कूल से रहवर और अब्दुल अशद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में ग्रीन वैली स्कूल से फराह प्रथम और एवीएम से दिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस में एवीएम से नैतिक प्रथम, प्रशांति व नवीन द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में एवीएम से राज प्रथम और ग्रीन वैली स्कूल से रहवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पिट रेस में एवीएम से सूर्यांश राजा व सूर्यांश परमार प्रथम एवं प्रशांति से नवीन व रंजीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में एवीएम से नैतिक प्रथम व सुधांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शनिवार को टग ऑफ वार, लेमन स्पून रेस, कबड्डी, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन

विद्यालय समिति के चेयरमैन कैलाश नारायण ड्योडिया ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में खेलों का उतना ही महत्व है, जितना अध्ययन का। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। खेलों से निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर डायरेक्टर श्रेयश ड्योडिया, प्रधानाचार्य शिवराम झा, अमित प्रिय नामदेव, दीप्ति अरोरा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, बिहारी लाल सविता, मेहसर जहां, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें