फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट

Thu, 08 Jun 2017 01:01 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
बा‌र‌िश्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। दिन भर बादल छाए रहने और बाद में हल्की बूंदाबांदी से तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इससे मौसम सुहाना हो गया। भीषण गर्मी से राहत मिलने पर शाम को लोग पार्कों और बाजारों में घूमने निकले।
विज्ञापन



पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।  बुधवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बाद में हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पांच जून को अधिकतम 43, न्यूनतम 27, छह जून को अधिकतम 37, न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। वहीं, सात जून को हल्की बूंदाबांदी से तापमान और नीचे चला गया। आज का तापमान अधिकतम 34, न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। दुकानदारों ने बरसाती की मांग को देखते हुए इसकी आवक बढ़ा दी है। घंटाघर के पास दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग बरसाती खरीदते देखते गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें