फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या : पुलिया बंद होने से घरों में घर भरेगा बारिश का पानी

विज्ञापन
कैप्सन - पुलिया के आगे हुआ निर्माण - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
बिजरौठा/ तालबेहट। बौलारी से म्यांव मार्ग पर बने नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर नाले की पैमाइश कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है पुलिया बंद होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसेगा इससे बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

अपने शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने अवगत कराया है कि इस मार्ग पर बने नाले पर कुछ लोगों ने पहले ही अतिक्रमण कर लिया है। वर्तमान में नाले के आसपास निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जिससे आने वाले समय में बारिश का पानी आसपास निवास करने वाले लोगों के मकानों में भरने की संभावना है। पुलिया से जल निकासी का मार्ग न होने के कारण पानी सड़क के ऊपर से बहेगा। इससे पानी घरों में भरने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने नाले की पूरी पैमाइश कराने के बाद ही आसपास हो रहे निर्माण कार्य कराने की मांग की है। शिकायती पत्र पर गोपीलाल, श्रीराम, मोहन सिंह, सोनू झा, जगदीश, पुष्पेन्द्र, प्रदीप, आशीष, प्रकाश, गोपाल सिंह के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें