फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक एवं अवैध तमंचा समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना मड़ावरा में चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा(ललितपुर)। थाना मड़ावरा पुलिस ने क्षेत्र में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल व तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। मड़ावरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक कई अन्य मामलों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार पांडेय की टीम द्वारा रविवार को क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम छपरौनी के पास ग्राम डोंगराखुर्द निवासी मुकेश उर्फ डैनी को चोरी की मोटरसाइकिल और तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक के खिलाफ पूर्व में भी अन्य आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हो चुके हैं जिनमें वह वांछित चल रहा था। वांछित की गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक अभयपाल सिंह, एचसीपी अमरसिंह सचान, कांस्टेबल रतन कुमार, कुलदीप दिवाकर और शुभम तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें