फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा में शुरू की गई सैंपल की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में बुधवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने निर्देश दिए कि एक मई से प्रारंभ होने वाले टीकाकरण अभियान के संबंध में समस्त तैयारियां पूर्ण कर लें। जिन स्थलों पर टीकाकरण किया जाना है, वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पार्क में हुई बैठक में कोविड परिणामों की समीक्षा की गई। बताया कि बुधवार को 1750 टेस्ट किए गए हैं। 24 घंटे में कुल 281 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। 256 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में सैंपलिंग की सुविधा सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक कोतवाली के सामने रेन बसेरा में शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोविड 19 महामारी के दृष्टिगत क्षेत्र में कार्य कर रहीं स्वास्थ्य विभाग की समस्त टीमें जनपद में स्थापित एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर के टेलीफोन नंबरों (05176-274371, 05176-272200, 05176-272335, 05176 272613 एवं मोबाइल नंबर- 9454416374 पर सूचनाएं उपलब्ध कराते रहें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एक मई से प्रारंभ होने वाले टीकाकरण अभियान के संबंध में समस्त तैयारियां पूर्ण कर लें, साथ ही जिन स्थलों पर टीकाकरण किया जाना है वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.डीके गर्ग, क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बख्शी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहाल चंद्र, डा. मुकेश दुबे, डा. राजेश भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें