ललितपुर। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के 19वें वार्षिक अधिवेशन में पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। तय किया गया कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में बनाए जाने वाले वृद्धाश्रम के निर्माण में रेलवे पेंशनर्स सहयोग करेंगे। इस दौरान 15 वर्ष से पेंशन पा रहे पेंशनर्स को सम्मानित किया गया।
एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में श्री रामदयाल एंड पार्टी द्वारा संगीतमयी सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम में झांसी, ललितपुर, बीना, गंजबासौदा, ललितपुर समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों के पेंशनर्स शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि यूएस शर्मा और केएल रजक ने सभी पेंशनर्स की समस्याओं को कुशलतापूर्वक हल कराया। अधिवेशन में प्रताप नारायण दीक्षित, चुन्नीलाल भगवंते, जगन्नाथ यादव, राजाराम तिवारी, फेरन सिंह व सुंदरलाल कुशवाहा को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानति किया गया। कोषाध्यक्ष के एल रजक ने आय-व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया।
इस मौके पर फिजियोथेरेपिस्ट डा. सौरभ देवलिया ने गठिया, लकवा आदि के उपचार के बारे में जानकारी दी।
काउंसलर राजेंद्र मिश्रा ने किशोर और किशोरी स्वास्थ्य मिशन आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता झांसी के वरिष्ठ नागरिक वीपी दीक्षित ने की। इस मौके पर पीएन चतुर्वेदी, सी के सिद्दीकी, एचएम मिश्रा, पीडी ओझा, केपी मिश्रा, पीएल विश्वकर्मा, लक्ष्मण सिंह, वसंत मालवीय, त्रिलोकी नाथ, रमेश कुमार शुक्ला, एसडी तिवारी, ज्ञान शुक्ला, वीके तिवारी, जुगल किशोर रिछारिया, आरपी कुशवाहा, महेंद्र श्रीवास्तव, अच्छे लाल, एमएल बाथरे, राजकिशोर चौबे, आरएन बाजपेयी, रामकृपाल सिंह, हरी सिंह यादव, एचडी चतुर्वेदी, रामसेवक तिवारी, आरके खन्ना, के के अग्रवाल, गोरा बाई, ज्ञान बाई, श्याम बाई, सुनीता, सावित्री, शिवशंकर पुरोहित, एस के सिन्हा, शकूर खां, जयराम सिंह, कैलाश नामदेव, बाबूलाल मिश्रा, केएन कौशिक, बहन चित्ररेखा, ब्रजमोहन रिछारिया, सूरज प्रसाद सक्सेना, पीएन दीक्षित, स्वामी सतानंद, हेमंत जैन, रामकुमार शर्मा, वैभव शर्मा, हरिओम रजक आदि उपस्थित रहे। संचालन डीपी मिश्रा ने किया। आभार एसोसिएशन अध्यक्ष यूएस शर्मा ने व्यक्त किया।