ललितपुर। सिंचाई के लिए नहर का पानी नहीं मिलने से परेशान होकर किसानों ने
जाम लगाया। इस दौरान उन्होंने राजघाट (यूआरसी) नहर का पानी दिलाने की मांग
की।
सोमवार को ग्राम बानौली में किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। दोपहर
में लगाए गए इस जाम के दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका
कहना था कि नहर का संचालन एक दिसंबर से बंद कर दिया गया है, जिससे उनकी
फसलें सूखने लगी हैं। कहा कि यदि जल्द ही नहर का पानी नहीं दिया गया तो 25
गांवों के किसानों की फसल सूख जाएगी। सूचना मिलने पर तहसीलदार अवधेश निगम
मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन
दिया। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, घनश्याम
दास, रामकिशोर कौशिक, कुंजी लाल, सौरभ, जयराम, रामकुमार, हरदयाल, संतोष
सिंह, रमेश यादव, जयराम, अवतार यादव, राजकुमार कौशिक, ग्राम प्रधान नीता
देवी, बृजकिशोर, रज्जू आदि के हस्ताक्षर हैं।
इन गांवों में है सिंचाई का संकट
ललितपुर।
ग्राम धरमपुरा बाजनौ, सतगता, पुनियाखेरा, जमौरामाफी, हीरापुर, अडवाहा,
रायपुर, बानौली, रसोई, मनगुवां, अंधियारी, सेरोन खुर्द सेरौन कलां, खुसआ,
बिनैका, रामगढ़, टपरियन, मिनौरा, थनवारा, रानीपुरा, लागौन, सांकरवार,
मैलार, नौहरकलां, नौहरखुर्द और भरतपुरा शामिल हैं।