फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इलाइट-सीपरी मार्ग पर रेलवे बनाएगा झांसी का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे इलाइट-सीपरी रोड पर झांसी का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट बनाने जा रहा है। इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई। ऑनलाइन नीलामी के जरिये रेलवे कोच उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

रेलवे अपने कंडम पड़े कोचों से भी कमाई करेगा। इन कोचों का उपयोग रेल कोच रेस्टोरेंट के रूप में किया जाएगा। रेलवे झांसी का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट इलाइट-सीपरी रोड पर बनाने जा रहा है। रेस्टोरेंट के लिए रेलवे पुराना निष्प्रयोज्य कोच उपलब्ध कराएगा। साथ ही इलाइट-सीपरी रोड पर अपनी जमीन भी देगा, जिस पर कोच को स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे ग्वालियर में भी एक रेल कोच रेस्टोरेंट बनाने जा रहा है।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोच आवंटन के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 27 अप्रैल को ऑनलाइन नीलामी के जरिये इसका आवंटन किया जाएगा। इस योजना के जरिये रेलवे के कंडम कोचों के साथ-साथ खाली पड़ी जमीन का भी उपयोग होगा। साथ ही इससे रेलवे के राजस्व में इजाफा होगा। इंदौर में रेल कोच रेस्टोरेंट खोला जा चुका है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें