फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे मालगोदाम की सड़क जर्जर, वाहन चलने से उड़ती धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन के आगे ओवरब्रिज के पास स्थित रेलवे मालगोदाम पर मालगाड़ी की लोडिंग-अनलोडिंग की जाती है, लेकिन यहां मालगोदाम के लिए बनाई गई सड़क एवं प्लेटफार्म काफी जर्जर और गड्ढायुक्त हो गया है। सड़क की गिट्टी उखड़ गई है, जिससे यहां से वाहन निकलने पर धूल का गुबार उठने लगता है।
विज्ञापन

यहां दो पहिया या चार पहिया वाहन तेजी से निकल जाए तो पीछे आ रहे वाहन चालक की आंखों में धूल जाने से वाहन चलाने में भी दिक्कत होती है। इसी दौरान यदि लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान ट्रक निकलता है तो काफी दूर तक धूल उड़ने से बाइक से या पैदल निकलना काफी दूभर हो जाता है। वहीं, व्यापारियों एवं रेलवे कर्मचारियों को लोडिंग-अनलोडिंग के समय आने-जाने में धूल के बीच में से गुजरकर आना-जाना पड़ रहा है। जबकि यहां से रेलवे को करोड़ों रुपये का राजस्व भी प्राप्त होता है। इसके बाद भी मालगोदाम की जर्जर सड़क व्यापारियों व रेल कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें