फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली राजपथ परेड के लिए चुना गया राहुल सहरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। 26 जनवरी 2021 के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में जनपद के स्वयंसेवक राहुल सहरिया का चयन होने पर श्री दीपचन्द्र चौधरी महाविद्यालयों के समूह के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि छात्र राहुल सहरिया को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शाखा प्रथम के टोली नायक के रूप में आयोजित महाविद्यालयीय आवासीय शिविर में आचार्य विद्यासागर महाराज द्वारा संस्थापित दयोदय गोशाला में भेजा गया था। वहां पर ग्रामों में नेतृत्व करते हुए जन जागरूकता के लिए उसके द्वारा किए गया सघन संपर्क अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि उसका चयन शारीरिक मापदंडों, दौड़, परेड सांस्कृतिक तथा साक्षात्कार के आधार पर किया गया। राहुल को आगरा में आयोजित शिविर में 26 जनवरी 2021 को दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान प्रो. भगवत नारायण शर्मा, प्रो. शेरबहादुर सिंह, राकेश कुमार राजन, नरेंद्र चौधरी, प्रदीप चौधरी आदि अन्य प्रोफेसर व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें