फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ : सुहाना, साकेत, अमन, वैष्णवी, अमित, अवधेश और अमित रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा का किया गया आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ। मौके पर 100, 200 और 400 मीटर बालक और बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं में सुहाना, साकेत, अमन, वैष्णवी, अमित, अवधेश कुमारी और अमित अव्वल रहे।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत आयोजित विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ सदर विधायक व सीडीओ शेषनाथ चौहान ने किया। उन्होंने जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस प्रतियोगिता में साकेत रजक प्रथम, सुमित द्वितीय व लाल प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, बालिका सब जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड में सुहाना प्रथम, खुशी द्वितीय और अनुराधा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालक सीनियर वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, अभिषेक द्वितीय व संजय तृतीय स्थान पर रहे। बालिका जूनियर वर्ग में 200 मीटर दौड में वैष्णवी प्रथम, अनुराधा द्वितीय व सुहाना तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, बालिका सीनियर वर्ग में 200 मीटर दौड में अवधेश कुमारी प्रथम, अनुष्का द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। बालक सब जूनियर वर्ग में 400 मीटर दौड में अमित प्रथम, रुद्वेश द्वितीय व दीपक तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, सीनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में वैष्णवी प्रथम, खुशी द्वितीय व ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कबड्डी में जूनियर वर्ग में आरएनटीएस खडोवरा की टीम प्रथम और यूपीएस बंशाबम्हौरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में केआईसी बिरधा की टीम प्रथम व पीएमश्री विद्यालय जीरोन टीम द्वितीय स्थान पर रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजस्मिता परमार प्रथम व अर्शिका खान द्वितीय स्थान पर रही। मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन, सांसद प्रतिनिधि राकेश भदोरिया, सांसद कार्यालय प्रभारी दिनेश गोस्वामी, उप सभापति जिला सहकारी बैक श्रीकांत कुशवाहा, सांसद खेल स्पर्धा संयोजक देवेश तिवारी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया सांसद, मनीष दीक्षित, मुन्नालाल जैन, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मेराज अहमद खान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें