फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मिनी मैराथन में दौड़े पुलिसकर्मी, पुलिस लाइन से शुरू हुई पांच किलोमीटर दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें एएसपी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। यह मैराथन पुलिस लाइन से शुरू होकर घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा के रास्ते पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई।
लौह पुरुष की जयंती को लेकर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें निबंध, भाषण और रंगोली सहित खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसी क्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन में मिनी मैराथन आयोजित हुई। इसमें पुलिस अधिकारी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ प्रतियोगिता पुलिस लाइन से शुरू होकर तुवन चौराहे, घंटाघर, सावरकर चौक और तालाबपुरा होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें