फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव पंचायती राज ने देखी क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
क्वारंटीन में रह रहे व्यक्तियों से बात करते नोडल अधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। विशेष सचिव पंचायतीराज उत्तर प्रदेश शासन/जिले के नोडल अधिकारी डॉ. रमाशंकर मौर्य ने जिले के दो आश्रय स्थल सहित एक सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सामुदायिक रसोई में काम करने वालों की सैंपलिंग कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले आश्रम पद्घति विद्यालय तालबेहट (क्वारंटीन सेंटर) का निरीक्षण किया। यहां पर 35 व्यक्ति जो इंदौर से 22 मई को आए हैं, उन्हें रखा गया है। सेंटर पर पेयजल, महिला शौचालय और पुरुष शौचालय समुचित मात्रा में उपलब्ध हैं। इस दौरान क्वारंटीन सेंटर पर रह रहे व्यक्तियों ने बताया कि सुबह उन्हें नाश्ता, दोपहर एवं शाम में भोजन प्राप्त होता है। महेंद्र सिंह महाविद्यालय (आश्रय स्थल) में 18 व्यक्ति रुके हुए हैं, जिनमें 14 व्यक्ति 20 मई को एवं 04 व्यक्ति सात दिवस पहले सेंटर पर आए थे। यहां पर पेयजल के लिए एक हैंडपंप एवं टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है। यहां रह रहे व्यक्तियों ने पर्याप्त भोजन मिलने की बात बताई।
उन्होंने श्री मर्दन सिंह इंटर कालेज तालबेहट (कम्युनिटी किचेन) का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि उप जिलाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। यहां 15 महिलाएं, जो शिक्षा विभाग की रसोइयां हैं, उनके द्वारा भोजन तैयार किया जाता है। रसोइयों द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाकर भोजन बनाने का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी तालबेहट मो कमर ने अवगत कराया कि सामुदायिक रसोई में लगे सभी कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई है। शीघ्र ही इनकी सैंपलिंग कराई जाएगी। इस सामुदायिक रसोई के माध्यम से तालबेहट तहसील के सभी आश्रय स्थलों में नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं शाम के भोजन की व्यवस्था की जाती है। ट्रांजिट सेंटर में प्रवासी मजदूरों को लंच पैकेट का निर्माण भी किया जाता है। निरीक्षण के समय जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. अवधेश सिंह भी उनके साथ रहे।

सामुदायिक रसोई का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी- फोटो : LALITPUR

छात्रावास का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें