फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्कूल में पेड़ों पर लगेंगे क्यूआर काेड

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। छात्र-छात्राओं को अब विद्यालय में ही क्यूआर कोड के माध्यम से वनस्पतियों और उनके आयुर्वेदिक गुणों की जानकारी मिलेगी। इसके लिए विद्यालयों में लगे पेड़-पौधों पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद अंंतर्गत आने वाले 39 राजकीय विद्यालय संचालित हैं, इनमें 31 राजकीय हाईस्कूल और आठ राजकीय इंटर कॉलेज हैं। इन विद्यालयों में करीब 20 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्कूलों को हरा-भरा करने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों की पूरी जानकारी देने के लिए अब इन पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इस कोड में उक्त पेड़ का वनस्पति नाम, उपयोगिता और आयुर्वेदिक गुणों की जानकारी रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में डिजिटल दक्षता विकसित करना है। क्यूआर कोड लग जाने से अब पेड़-पौधों को पहचानने में आसानी होगी। स्कैन करने पर पेड़ की प्रजाति की पूरी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें