फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाने के स्थान पर खंभों से उतार ली लाइटें

Mon, 24 Aug 2015 11:38 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर चौदह के पार्षद ने नगर पालिका के प्रकाश विभाग के एक कर्मचारी पर लाइट लगाने के स्थान पर खंभों से उतारने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। अधिशासी अधिकारी ने इस संबंध में कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन



नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के एन शर्मा को दिए गए शिकायती पत्र में वार्ड नंबर 14 के पार्षद इदरीश राइन ने बताया कि मुहल्ले में लंबे समय से अंधेरा चला आ रहा है। मुहल्ला करीम नगर, लेडिय़ा पुरा, टोरिया मुहल्ला, राजपूत कालोनी में सोडियम व ट्यूब लाइटों का अभाव है। इस समस्या को दूर करने के लिए लगातार छह माह से प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं। प्रार्थनापत्र मार्ग प्रकाश विभाग के पटल पर तो पहुंचते हैं, लेकिन अब तक कोई काम नहीं किया गया है।

 इस संबंध में जब जानकारी ली जाती है तो सीधे से जवाब तक नहीं दिया जाता है। रमजान के अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबियों के साथ राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको देखते हुए प्रकाश की समुचित व्यवस्था की मांग की गई थी। लेकिन नगर पालिका के मार्ग प्रकाश विभाग के लिपिक ने सोडियम, ट्यूबलाइट लगाने के स्थान पर राजपूत कालोनी, लेडिय़ापुरा, करीमनगर आदि से 6-7 लाइटें हटा ली हैं। कुछ लाइटें नगर पालिका में रखवा दी गई हैं तो कुछ का पता नहीं है। इससे वार्ड में अंधेरा है, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है। ईओ के निर्देश के बाद भी प्रकाश व्यवस्था बहाल नहीं की गई।
विज्ञापन



शिकायती पत्र के आधार पर अधिशासी अधिकारी ने संबंधित पटल के कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उक्त कर्मचारी से कई पार्षद नाराज चल रहे हैं। किसी का भी काम समय पर नहीं किया जाता है। इससे कई वार्डों में की गलियों में अंधेरे का साम्राज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें