फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार पर डाला लंगर, बिजली गुल

Sat, 04 Jun 2016 12:07 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
हाईटेंशन तार पर डाला लंगर, बिजली गुल - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) मशीन में ब्लास्ट होने से आधा दर्जन से अधिक मुहल्लों की बिजली आपूर्ति डेढ़ घंटे तक ठप रही। वीसीबी मशीन में अचानक हुए ब्लास्ट का कारण हाइटेंशन तार पर लंगर डालना बताया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर 2.15 बजे गल्ला मंडी स्थित 66 केवीए सब स्टेशन के फीडर नंबर तीन की वीसीबी मशीन में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि इससे निकली आग से सब स्टेेशन में धुआं भर गया। विद्युत कर्मियों ने किसी प्रकार यार्ड में पहुंचकर सप्लाई बंद की, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस फीडर  के माध्यम से शहर के मुहल्ला नदीपुरा, करीमनगर, लेड़ियापुरा, नईबस्ती, गांधीनगर आदि को बिजली आपूर्ति की जाती है। विद्युत एसएसओ ने इसकी जानकारी विद्युत अधिकारियों को दी, जिस पर यहां स्पेयर में रखी मशीन के दूसरे पार्ट्स लगाकर बिजली सुचारु की गई। हालांकि, इसके पूर्व लाइनमैन द्वारा फीडर से निकली लाइन की पेट्रोलिंग की गई, जिस पर बलखंडी मंदिर के पास रखे एक ट्रांसफार्मर के हाइटेंशन तारों पर लोहे के तारों का लंगर डला पाया गया, जिस पर कर्मियों ने लंगर हटाने के बाद पौनेे चार बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें