फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी पर मनमानी का आरोप

Thu, 28 May 2015 12:50 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सीरोनजी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाया है। ज्ञापन में बताया कि चार दिन से कांटा बंद है, जिससे किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति थनवारा ने सीरोनजी में क्रय केंद्र खोल रखा है। लेकिन, चार दिन से केंद्र बंद चल रहा है। प्रभारी का कहना है कि जब तक गोदाम खाली नहीं होंगे, तब तक गेहूं की तौल नहीं की जाएगी। वहीं, किसानों को धोखा देकर व्यापारियों का माल खरीदा जा रहा है, जिससे सैकड़ों किसान वंचित हो रहे हैं। तमाम किसान केंद्र पर गेहूं की तुलाई का इंतजार कर रहे हैं।

ज्ञापन देने वालों में नवीन जैन थनवारा, हरपाल सिंह प्रजापति, जगभान सिंह, भवानी सिंह यादव, सनत कुमार, पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, आशाराम, हरचरन, प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, बल्लू अहिरवार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें