फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में चूक के खिलाफ पंजाब सरकार का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को घंटाघर चौराहे पर पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता पंजाब सरकार द्वारा पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक किए जाने से नाराज थे।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री गौरव चौधरी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा किया गए दुर्व्यवहार के खिलाफ पंजाब की कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पंजाब के फिरोजपुर में कार्यक्रम में शामिल होना था। खराब मौसम के वजह से सड़क मार्ग से जाने का निर्णय था। पंजाब सरकार के द्वारा रोड क्लीयरेंस मिलने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला रवाना हुआ था पर मौजूदा स्थल से करीब सात किलोमीटर पहले ही ओवरब्रिज पर चक्का जामकर पंजाब सरकार व प्रशासन द्वारा सुनियोजित तरीके से प्रधानमंत्री के साथ अनहोनी घटना की साजिश रची गई थी।
इसका जमकर विरोध किया जा रहा है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री गौरव चौधरी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष वैभव गुप्ता, अन्नू परिहार, हिमांशु शुक्ला, राहुल कुशवाहा, हेमंत, राम मनोहर, राधे गोश्वामी, अभिषेक कुशवाहा, मयंक साहू, मोहित सिरोठिया, विकास सोनी, नीलेश नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें