फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमारियां खुलते ही पंप सैट वितरण कार्य ने गति पकड़ी

Sun, 17 Dec 2017 01:07 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
distribution speed - फोटो : demo
विज्ञापन
लघु सिंचाई विभाग में लिपिक के स्थानांतरण के बाद उपजे विवाद में महीनों बंद रही विभागीय अलमारियों के चलते बुंदेलखंड योजना के तहत किसानों को पंप सैट वितरण का कार्य भी अटका हुआ था, लेकिन गत माह डीएम के हस्तक्षेप के बाद अलमारियां खुलते ही उक्त योजना के तहत किसानों को बनाए गए कूपों पर सब्सिडी में दिए जा रहे पंप सैट वितरण के कार्य ने गति पकड़ ली है। विभाग द्वारा मार्च माह तक ढाई हजार पंप सैट का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग में गत चार माह पूर्व एक लिपिक का स्थानांतरण अन्य जनपद हो गया था। जबकि इस लिपिक के स्थान पर अन्य लिपिक को विभाग में भेजा गया, जिसने अपना पद भार ग्रहण तो कर लिया था, लेकिन यहां से स्थानांतरित लिपिक ने विभाग की 14 अलमारियों का चार्ज उक्त लिपिक को नहीं सौंपा था और वह उन अलमारियों की चाबियां भी अपने साथ ले गया था। इसके बाद जिला प्रशासन तक मामला पहुंचने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी की देखरेख में उक्त अलमारियों के ताले तोड़कर दो चरणों में चार्ज नए लिपिक को सौंपा गया। उक्त अलमारियों के खुलते हुए लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा महीनों से बंद पड़ी कई योजनाओं की फाइलों ने गति पकड़ ली है। इनमें बुंदेलखंड योजना के तहत पंप सैट वितरण का कार्य भी शुरू हो गया है और अब तक करीब एक हजार से अधिक पंप सैट का वितरण भी किसानों को किया जा चुका है। उक्त योजना के तहत जनपद में 2568 पंप सैट वितरण का कार्य शुरू किया जाना है। यह डीजल पंप सैट का वितरण उन किसानों के लिए किया जाना है, जिन्होंने वर्ष 2010-11 में बुंदेलखंड योजना के तहत कूपों का निर्माण कराया था। विभाग द्वारा इस योजना के तहत डीजल पंप सैट और 150 मीटर पाइप का वितरण होना है। इसमें कोई किसान जो पंप सैट बाजार से क्रय करेगा, उसे उस पंप सैट पर 35 हजार रुपए और पाइप के लिए 20 हजार रुपए की सब्सिडी विभाग से मिलेगी। किसानों को पंप सैट की खरीद के लिए आईएसआई मार्क के साथ आठ हॉर्स पावर क्षमता के पंप सैट की शर्त रखी गई है। सब्सिडी पर यह पंप सैट वितरण की योजना लाभार्थियों के लिए मार्च तक के लिए दी गई है। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार ने बताया कि योजना में वितरित किए जा रहे पंप सैटों का सत्यापन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें