फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त बिजली कनैक्शन को आज लगेंगे दस गांव में मेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्त बिजली कनेक्शन को आज लगेंगे दस गांव में मेगा शिविर
विज्ञापन

ललितपुर। सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के लिए शासन द्वारा शुरू की गई सौभाग्य योजना की शुरुआत रविवार से हो रही है। इसके लिए पूरे जनपद में सब स्टेशनों के अंतर्गत दस गांव में मेगा विद्युत शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में दिए जाने वाले कनेक्शनों पर उच्चाधिकारियों द्वारा सभी शिविरों में पहुंचकर नजर रखी जाएगी और शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र शासन द्वारा शुरू की जा रही सौभाग्य योजना के अंतर्गत हर घर बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से गरीबों को निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। जबकि बाकी श्रेणी के लोगों को 50 रुपये की दस किस्तें मासिक विद्युत बिल में जोड़कर लिया जाएगा। विद्युत कनेक्शन को दिए गए प्रार्थना पत्रों पर पूर्ण कार्रवाई शिविर में ही पूरी कराई जाएगी। बिजली कनेक्शन के लिए लोगों को उस क्षेत्र में लगाए गए विद्युत शिविर में पहुंचकर नाम, पता और मोबाइल नंबर बताना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, वाहन चालक लाइसेंस या बैंक एकाउंट की प्रति जमा करनी होगी। इस योजना में कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को केबल, मीटर, बल्ब निशुल्क ही दिया जाएगा। इस योजना में गरीबों से किसी भी प्रकार का कोई रुपये जमा नहीं करना होगा। इस योजना के तहत जनपद में बांसी सब स्टेशन के अंतर्गत कल्यानपुरा में, सब स्टेशन जखौरा के अंतर्गत ग्राम इकलगुवां में, सोजना सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम गौना में, मड़ावरा सब स्टेशन के तहत ग्राम भौंटा में, महरौनी विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम गुढ़ा में, बानपुर सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम कुआगांव में, विरधा सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम झरौटा में, पाली सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम धौर्रा में, तालबेहट सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम नारायनपुरा में एवं बाईपास सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम रजवारा में मेगा विद्युत निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें