फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्द का बीज उड़ा रहा किसानों के होश

Sun, 29 May 2016 01:09 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
दाल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। सूखा की आपदा झेल रहे जिले के किसान उर्द के बीज के दाम सुनकर हैरत में पड़ जा रहे हैं। उर्द का बीज साढ़े सोलह हजार रुपये प्रति क्विंटल के दाम से दिया जा रहा है, पिछले साल इसकी कीमत 12 हजार रुपये थी। बढ़ी कीमत के कारण किसान इसे खरीदने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन



जिले में मानसून का इंतजार किया जा रहा है। इस बार अच्छे मानसून की भविष्यवाणी को देखते हुए पहले ओलावृष्टि व अतिवृष्टि फिर सूखा के पीड़ित किसान इधर- उधर से पैसे का इंतजाम कर खरीफ फसल की तैयारियों में जुट गए हैं। वह बीज और खाद पहले से जमा कर लेना चाहते हैं, ताकि ऐन मौके पर उन्हें कोई परेशानी नहीं हो। शासन ने भी इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीज भंडारों पर उर्द का उन्नत बीज शासन ने भेजा है। लेकिन, उसके दाम सुनकर किसानों के होश उड़ रहे हैं। वह चाहकर भी बीज नहीं खरीद पा रहे हैं। उर्द के बीच का दाम 16,500 रुपये प्रति क्विंटल है, पिछले साल यह कीमत 12 हजार रुपये थी। लगातार दो साल से आर्थिक रूप से टूटा किसान यह बीज खरीदने की स्थिति में नहीं हैं। पिछले वर्ष किसान की उर्द की फसल में सूखा के चलते पीला मोजेक रोग लग गया था और वह पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। ऐसे में किसान इस वर्ष उर्द की बुआई ज्यादा क्षेत्रफल में करना चाहते हैं, ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके।
बाक्स

किसानों ने दिया ज्ञापन
ललितपुर। उर्द के बीज के दाम कम करने की मांग को लेकर किसानों ने मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रमेश चंद्र को सौंपा। ज्ञापन में बीज के दाम कम करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि दाम कम नहीं किए गए तो 07 जून को जिला मुख्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कीरत सिंह यादव, फूलचंद, शिवदास, धनीराम, जयराम, संतोष, रामचरन, मोतीलाल, घनश्याम, रंजीत सिंह यादव, दौलत अहिरवार, इंद्रभान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उर्द के बीज के दाम कम करने के लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा।
- हंसराज
उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें