फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठा में लगेगा पांचवां सोलर प्लांट

Sun, 29 May 2016 01:05 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
इलैक्‍ट्रीस‌िटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के सोलर पावर हब बनने की दिशा में एक ओर कदम बढ़ा है। आने वाले दिनों में महरौनी के ग्राम पठा विजयपुरा में सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा, इसमें दस मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। यह जनपद में पांचवां सोलर पावर प्लांट होगा।
विज्ञापन


वर्तमान में जिले में दस-दस मेगावाट के तीन सौर ऊर्जा संयंत्र काम कर रहे हैं। महरौनी के ग्राम बाचरौन गांव में पिछले दिनों सन एंड विंड कंपनी ने दस मेगावाट के सोलर पावर प्लांट को लगाने की तैयारियां शुरू की हैं। अब मेसर्स सुरजीत एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड ने दस मेगावाट के सोलर प्लांट लगाने के लिए महरौनी के ग्राम पठा विजयपुरा गांव में जमीन चिह्नित कर ली है। ग्राम बारचौन व पठा विजयपुरा के दोनों सोलर पावर प्लांट स्थापित हो जाने के साथ ही जिले में सौर ऊर्जा से पचास मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा। पचास मेगावाट बिजली आधे जिले को रोशन करने में सक्षम होगी।

जनपद की सोलर रेडिएशन की बेहतर स्थिति होने के कारण यहां पर सौर ऊर्जा हब बनाने को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपने जनपद के दौरे के दौरान यहां पर अधिक संख्या में सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की घोषणा की थी। वर्तमान में जनपद में कोयला, जल व सौर ऊर्जा तीनों प्रकार से बिजली का उत्पादन हो रहा है। यहां पर बेहतर संभावनाओं को देखते हुए भविष्य में और भी सौर ऊर्जा प्लांट लगने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा से सिंचाई भी होगी
जनपद की सोलर रेडिएशन बेहतर होने के कारण यहां पर सिंचाई संसाधन भी सौर ऊर्जा पर आधारित लाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्ष कृषि विभाग की ओर से आधा दर्जन सौर ऊर्जा आधारित नलकूपों की स्थापना कराकर किसानों को सौर ऊर्जा के लिए प्रेरित किया गय है। इसी दिशा में एक बड़ा कदम जाखलौन पंप कैनाल पर सोलर पावर प्लांट की स्थापना है। सिंचाई विभाग की ओर से पिछले दिनों जाखलौन पंप केनाल पर सोलर ग्रिड स्थापित करने के टेंडर जारी कर दिए गए। जाखलौन पंप कैनाल पर 3.42 मेगावाट का पीवी ऊर्जा संयत्र 24.80 करोड़ रुपये व 2.50 मेगावाट का संयंत्र 17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इन संयंत्रों की स्थापना के बाद हर साल बिजली विभाग को करोड़ों रुपये के बिल के भुगतान से सिंचाई विभाग को मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही आफ सीजन में तैयार होने वाली बिजली को बेेचकर लाभ भी कमाया जा सकेगा।
विज्ञापन


सोलर पावर प्लांट से विद्युत लाइन डालने के लिए दो करोड़ रुपये का स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है, इसके जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है।
- प्रशांत सिंह
अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें