फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने में ही क्षतिग्रस्त हो गया सार्वजनिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कारीटोरन/ललितपुर। विकासखंड बार अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र के पास बना सार्वजनिक शौचालय चार महीने में ही बदहाली का शिकार हो गया है। सार्वजनिक शौचालय का न केवल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया है, बल्कि शौचालय में गंदगी अटी पड़ी है। जिस वजह से शौचालय अनुपयोगी साबित हो रहा है। इसके अलावा लोगों को उपस्वास्थ्य केंद्र में भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम कारीटोरन में लाखों रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ है, जिसका विधिवत संचालन भी आरंभ नहीं हो पाया है। जिस कारण स्वास्थ्य केंद्र के आसपास कचरा जमा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने सेवाओं को आसान बनाने के मकसद से इसे निर्मित कराया। इसके बाद भी इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसमें कहीं न कहीं विभागी की लापरवाही उजागर हो रही है। यह तब यह हाल है जब लोगों को कोरोना के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसा नहीं है कि उप स्वास्थ्य केंद्र अभी बना है, इसे निर्मित हुए लगभग 15 वर्ष का समय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इस केंद्र की सुध नहीं ली है। उधर, स्वास्थ्य केंद्र के सामने ही एक सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। करीब चार महीने पहले इसका निर्माण हुआ था। इसका इस्तेमाल होने से पहले ही टैंक क्षतिग्रस्त हो गया है, साथ ही शौचालय में भी गंदगी देखते ही बन रही है। जिला पंचायत राज विभाग इस पूरे मामले में चुप है। इससे लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें