फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का शुभारंभ किया

Tue, 06 Oct 2015 02:07 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मुहल्ला खिरकापुरा स्थित मान्यवर कांशीराम आवासीय कालोनी के बगल में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय का शुभारंभ डीएम डा. रूपेश कुमार और नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डीएम ने जनसमुदाय से आह्वान किया कि खुले में शौच को न जाएं। शौचालय का प्रयोग करें और साफसफाई का ध्यान रखें। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी केएन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




बनाया जाए सामुदायिक शौचालय
ललितपुर। पिसनारी बाग के मुहल्लेवासियों ने सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग को लेकर डीएम को एक प्रार्थनापत्र दिया। कारसदेव के मंदिर के पास रहने वाले पिसनारी बाग के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में बहुत से गरीब लोग हैं, जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं। इनके लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाए। प्रार्थनापत्र पर दयाराम, संतोष, कांशीराम, रामनारायण, कोमल, बहोरेलाल, हनुमत, पन्नीलाल, रतीराम कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, लखनलाल कुशवाहा, नवल किशोर कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, बृजमोहन कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, महेंद्र कुमार आदि के हस्ताक्षर अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें