ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष ने बुधवार को सुपरमार्केट में 30 लाख रुपये की लागत से बने सीसी रोड का लोकार्पण करके जनता को समर्पित किया।
नगर सहित ग्रामीण लोगों के लिए सुपरमार्केट खास स्थान हैं। इसके पास ही फल एवं सब्जी मंडी, तालाबपुरा, बीएसएनएल आफिस, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन पुस्तकालय, मत्स्य विभाग, एलआईसी, बैंक आदि मौजूद हैं। विभिन्न सामानों की यहां दुकानें खुली होने के कारण व गांव को जाने वाले टैक्सियां खड़ी होने के कारण यहां आवाजाही बनी रहती है। लंबे समय से मार्ग खराब होने की स्थिति में नगर के साथ ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए नपा ने सीसी रोड के साथ इंटरलॉकिंग का काम करवाया। दोनों कार्यों पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए। अब यहां से आवागमन ठीक हो गया है। बुधवार को नपा अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने दोनों कार्यों का लोकार्पण करके जनता को समर्पित किए।
लोकार्पण के अवसर पर अधिशासी अधिकारी के एन शर्मा पार्षद अशोक तिवारी गुड्डू, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आर के लवानियां, अवर अभियंता विपिन कुमार, निर्माण लिपिक हबीब खान, ठेकेदार कैलाश नारायण कुशवाहा, विजय कुमार कुशवाहा, वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, दीनदयाल सोनी, नरेंद्र राठौर, विनीत कुमार वाल्मीकि सहित नगर के लोग मौजूद।