फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: रिश्वत में पीआरवी पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने लिया पान मसाला, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Mon, 17 Aug 2026 01:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

एसपी ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर पीआरवी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। जबकि होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला होमगार्ड कमांडेट को प्रेषित किया गया है।
 
विज्ञापन
रिश्वत में पान मसाला लेने का मामला। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायल-112 पुलिसकर्मी व होमगार्ड पर रुपये लेने के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसकी जांच पुलिस ने की तो रुपये लेने की बात असत्य पाई गई। जांच में शिकायतकर्ता से पीआरवी पर तैनात होमगार्ड का पान मसाला लेना पाया गया। एसपी ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर पीआरवी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। जबकि होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला होमगार्ड कमांडेट को प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन



सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि 14 अगस्त को डायल-112 पर शिकायतकर्ता अरुण लोधी ने दुकान से सामान लेने के बाद रुपये न देने की सूचना दी थी। सूचना पर पीआरवी कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपी से शिकायतकर्ता को सामान के रुपये दिलाए। इसी दौरान शिकायतकर्ता के परिचित ने पीआरवी चालक होमगार्ड जगतनारायण को राजश्री पान मसाला दिया था। जिसे जेब में रखते हुए किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था और रिश्वत लेने की बात कही थी। जांच के दौरान पीआरवी कर्मचारी के रिश्वत लेने का आरोप असत्य पाया गया। लेकिन शासकीय कार्य के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर आरक्षी राकेश मीना को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया । जबकि होमगार्ड जगतनारायण के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की रिपोर्ट जिला होमगार्ड कमांडेट को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें