ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसमें उन्होंने बांग्लादेश व सागर जिले में हुए हिंदू परिवारों पर हमले की घोर निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि मध्य प्रदेश के चंदा मऊ जरूवाखेड़ा जिला सागर में चढ़ार समाज के हिंदू परिवार को जाति विशेष के व्यक्ति ने जिंदा जलाने और लव जिहाद जैसी घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने तुवन मंदिर परिसर में इकट्ठे होकर विरोधियों पर कार्रवाई व पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने मांग की।
ज्ञापन पर भगवान सिंह बुंदेला, प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल अभिषेक पांडेय, राजेंद्र शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष शंकर चंदेल, जिला महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद गौरव शर्मा, जिला अध्यक्ष कीर्तिमान राजा आदि के हस्ताक्षर बताए गए। संवाद