फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर अनशन समाप्त

Fri, 19 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जनता को पेयजल नसीब न होने के विरोध में नगर के पार्षद राजेश झा की अगुवाई में चल रहा क्रमिक अनशन उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र की मौजूदगी में जल निगम के सहायक अभियंता दिनेश कुमार के 15 दिन में पानी मुहैया कराने के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन


जल निगम द्वारा लगभग तीन करोड़ से अधिक के कार्य कराने के बावजूद नगर की जनता को आज तक पेयजल नसीब नहीं हो सका था। इसके विरोध में मंगलवार से नगर के लोगाें द्वारा तहसील परिसर में अनशन किया जा रहा था। सुबह उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र ने अनशन स्थल पर जाकर अनशनकारियों की बात को सुना। मौके पर ही जल निगम के अधिशासी अभियंता अमर सिंह कटियार से इस संबंध में फोन पर वार्ता कर अनशन समाप्त कराने की बात कही। दोपहर तीन बजे के लगभग जल निगम के सहायक अभियंता दिनेश कुमार मौके पर आए तथा अनशनकारियाें की बात को गंभीरता पूर्वक सुना।

इसके बाद उन्हाेंने बताया कि दो दिन में वह पूरी लाईन का सर्वे करेंगे। इसके बाद 15 दिन में नगर की जनता को पेयजल मुहैया करा देगें। इसके साथ तीन दिन से चल रहा अनशन समाप्त कर दिया गया। तीसरे दिन अनशन करने वालोें नगर पंचायत के पार्षद राजेश कुमार झा, पूर्व पार्षद रमेश चंद्र साहू, सुनील त्रिपाठी, दिनेश रिछारिया, अशोक संज्ञा, संतोष शर्मा, मनीष कंचन, गौरव व्यास, आशीष लक्ष्कार मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें