मडावरा में अधिकारी को ज्ञापन देते कांग्रेसी
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। डीजल - पेट्रोल के बढ़ते दामों एवं महंगाई की बढ़ती मार से आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रभारी खंड विकास अधिकारी को सौंप ज्ञापन में कांग्रेस कमेेटी के तहसील अध्यक्ष परमानंद पाठक ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में डीजल - पेट्रोल के दामों में कई बार बढ़ोत्तरी करके आम आदमी की परेशानियों को बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के समय में फैली बेरोजगारी के कारण आम आदमी महंगाई की मार से टूट गया है। ज्ञापन पर परमानंद पाठक, पुष्पेंद्र सिंह, अरविंद रजक, जगदीश पटेल, साहब सिंह, रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामराजा सिंह, मयंक पाठक, कीरत सिंह, राजाराम यादव, रमेश, रानू सेन, पुष्पेंद्र राजपूत, इंदल सिंह, जुगराज आदि मौजूद रहे।