ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम खौंखरा के पास सड़क पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी वाहन ने महिला को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष का अनुमान लगाया जा रहा है।