फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रबी की फसल में प्रति हेक्टेयर दो क्विंटल की हुई उत्पादन वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनपद में 79,57,360 क्विंटल गेहूं का अनुमानित उत्पादन होने का अनुमान
विज्ञापन

- जिले में पिछले वर्ष हुआ था 38 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दो क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं का अनुमानित उत्पादन होने की संभावना जताई गई है। पिछले वर्ष 38 हेक्टेयर प्रति क्विंटल गेहूं उत्पादन हुआ था, जबकि इस बार जिले में चालीस हेक्टेयर प्रति क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य रखा गया था और इस बार उत्पादन भी अच्छा हुआ है, ऐसे में संभावना लक्ष्य के सापेक्ष अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद जताई गई है।
जनपद में इस बार गेहूं उत्पादन के लिए 1,98,062 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 1,98, 934 हेक्टेयर जमीन में गेहूं की बोआई की गई थी, जो लक्ष्य के सापेक्ष 100.34 फीसदी रही थी। जबकि बोआई के सापेक्ष इस बार जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं उत्पादन होने का लक्ष्य रखा गया था। कृषि विभाग के अनुसार इस बार गेहूं का अच्छा उत्पादन हुआ है, ऐसे में लगभग चालीस क्विंटल प्रति हेक्टेयर के लक्ष्य के अनुसार ही लगभग उत्पादन होने की संभावना जताई गई है। यदि कृषि विभाग का अनुमान सही माना जाए तो ऐसे में जनपद में इस बार लगभग 79,57,360 क्विंटल गेहूं का उत्पादन होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि विभाग द्वारा क्रॉप कटिंग का कार्य करा लिया गया है और इस सूचना जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी, जिसका सही आकलन शासन से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जनपद में इस बार 1,98,062 हेक्टेयर जमीन में गेहूं बोआई का लक्ष्य रखा गया था और उसके सापेक्ष चालीस क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था। उत्पादन का सही आकलन क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही मिल सकेगा।
-बसंत कुमार दुबे, उपनिदेशक कृषि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें