फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो भगवान का भजन न कर सके वह भाग्यहीन : ईश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्राम चढ़रउ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बोले कथावाचक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन। चढ़रउ गांव में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। ईश्वर दास मिश्रा कथा सुना रहे हैं। कथा के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भगवान की दिव्य झांकियां भक्तजनों का मन मोह रही हैं। उन्होंने कहा कि जो भगवान का भजन न कर सके वह भाग्यहीन है।
विज्ञापन

कथा प्रारंभ करते हुए कथा व्यास ने कहा कि भगवान के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा है। इस संसार में एक-एक पल बहुत कीमती है। जो बीत गया सो बीत गया। इसलिए जीवन को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। भगवान द्वारा प्रदान किए गए जीवन को भगवान के साथ और भगवान के सत्संग में ही व्यतीत करना चाहिए। भगवान इस धरती पर बार-बार इसलिए आते हैं ताकि हम कलयुग में उनकी कथाओं में आनंद ले सके और कथाओं के माध्यम से अपना चित्र शुद्ध कर सकें। व्यक्ति इस संसार से केवल अपना कर्म लेकर जाता है इसलिए अच्छे कर्म करो। भाग्य, भक्ति, वैराग्य और मुक्ति पाने के लिए भागवत की कथा सुनो। कथा के दौरान अयोध्या धाम से आए कलाकार दीपक सांवरिया द्वारा प्रस्तुत भगवान की दिव्या झांकियां उपस्थित भक्त समूह का मन मोह रही हैं। इसके पूर्व कथा यजमान बिहारी चोकरिया ने भागवत कथा महापुराण की आरती की। कलश यात्रा के साथ श्री मद्भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथा में अपनी प्रस्तुति दे रहे गायक शैलेश मिश्रा, पेडबाधक बज्जू राम तिवारी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें