फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : बीच रास्ते पर खड़ी होती हैं बसें, आए दिन लगता जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन। महरौनी नगर में बस स्टैंड का कार्य मंद गति से होने के चलते संचालन शुरू नहीं हो सका है। नतीजतन बसें मुख्य सड़क और चौराहों पर खड़ी होकर सवारियां भर रही हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, बस चालकों को भी बीच रास्ते पर बसें खड़ी करने पर आए दिन विवाद का सामना करना पड़ता है।

नगर से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, इंदौर, राजस्थान, ललितपुर, मड़ावरा, सौजना, नाराहट, सागर, बीना, बानपुर, टीकमगढ़, छतरपुर आदि स्थानों के लिए काफी संख्या में बसों का संचालन होता है। मुक्तिधाम के सामने बस स्टैंड का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे शुरू हुए डेढ़ वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। नतीजतन ललितपुर की ओर जाने वाली बसें तहसील कार्यालय के सामने, मड़ावरा और मदनपुर की ओर जाने वाली बसें मड़ावरा रोड पर, टीकमगढ़ और बानपुर की ओर जाने वाली बसें बानपुर चौराहे और सागर,नाराहट व बीना की ओर जाने वाली बसें नाराहट रोड पर खड़ी होती हैं।
विज्ञापन

00000000000
0000000

बस स्टैंड के अभाव में बसें सड़क पर खड़ी होती हैं, जिससे रोज जाम लगता है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।-नितिन बिरथरे
00000000

बसों के खड़े होने से लग रहे जाम की वजह से आवागमन में परेशानी होती है। बस स्टैंड शुरू हो जाए तो यातायात व्यवस्था सुधरेगी और लोगों को राहत मिलेगी।-शैलेश मिश्रा
विज्ञापन

0000000000000000
वर्जन

बस स्टैंड का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि मुख्य प्रवेश द्वार, सीसी रोड निर्माण कार्य और दुकानों के लिए ठेका प्रक्रिया अभी शेष है। शेष कार्य को जल्द पूरा कराया जा रहा है, जिसके बाद बस स्टैंड का संचालन शुरू कराया जाएगा।
-नीलम बड़ौनिया, नगर पंचायत अध्यक्ष, महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें