फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जेल में बंदी बसंत राज की हालत बिगड़ी, झांसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीने में दर्द होने की शिकायत पर जेल अस्पताल से लाया गया था मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

- आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने के मामले में डेढ़ वर्ष से जेल में चल रहा है निरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से पैसे हड़पने के आरोप में जिला कारागार में करीब डेढ़ साल से निरुद्ध चल रहे बंटू सनातनी उर्फ बसंत राज गुप्ता की शुक्रवार देर रात सीने में दर्द के चलते हालत बिगड़ गई। आनन फानन उसे जेल अस्पताल में चिकित्सक ने इलाज किया। लेकिन सुधार न होने पर मेडिकल कालेज भेजा गया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में आंगनबाड़ी विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक कार्यकर्ता, सुपरवाइजर की नौकरी लगवाने के नाम पर शहर के मोहल्ला रावतयाना निवासी बसंतराज गुप्ता ने 40 से अधिक महिलाओं से पद के हिसाब से पचास हजार, एक लाख, डेढ़ लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उन्हें कूटरचित दस्तावेज देकर प्रशिक्षण केंद्र कानपुर भेज दिया था। यहां उन्हें पता चला था कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई थी। बसंतराज से जब महिलाओं ने रुपये मांगे थे तो उनसने हस्ताक्षर युक्त चेक दे दिए थे। लेकिन बैंक खाते में जब इन चेक को लगाया गया तो खाते में रुपये नहीं मिले थे। पीड़ित महिलाओं ने एसपी से शिकायत की थी। जिसके बाद थाना नाराहट, तालबेहट और कोततवाली सदर में बसंतराज और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद पुलिस बसंतराज गुप्ता को गिरफ्तार करने में जुटी थी। जुलाई 2024 को पुलिस ने बसंतराज गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। तभी से वह जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा है। जेलर आरएन गौतम ने बताया कि शुक्रवार की रात को बंदी बंटू सनातनी ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उसे सुरक्षा व्यवस्था में जेल से मेडिकल पहुंचाया गया था। यहां भी हालत में सुधार न होने पर झांसी रेफर किया गया है। यहां उसकी हालत में सुधार है और जेल पुलिस की सुरक्षा में उसका इलाज मेडिकल कॉलेज झांसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें