फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एक दिन की प्रधानाचार्य ने देर से आने वाले शिक्षकों का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


ललितपुर। पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) में शनिवार को 9वीं की छात्रा खुशी नामदेव को एक दिन की प्रधानाचार्य तो 10वीं की अदिति चतुर्वेदी को उप प्रधानाचार्य बनाया गया। पदभार संभालते ही एक दिन की प्रधानाचार्य ने देर से आए शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रार्थना स्थल पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हमें सोचने व समस्या सुलझाने और निर्णय लेने की क्षमता देती है। यह न केवल हमारे ज्ञान को बढ़ाती है, बल्कि हमें एक बेहतर इंसान बनाती है। प्रधानाचार्य इं. विनय रावत ने प्रशस्ति पत्र देकर खुशी नामदेव, अदिति चतुर्वेदी को सम्मानित किया। डायरेक्टर सौरभ यादव ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व उनका विकास करना है। प्रधानाचार्य विनय रावत ने बताया कि एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनी खुशी नामदेव ने देर से आने वाले जिन शिक्षकों के वेतन काटने का आदेश दिया है, उस पर पूरी तरह अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें