फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शिक्षामित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने के मामले में शिक्षामित्रों ने आंदोलन करते हुए काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।
ब्लाॅक तालबेहट अंतर्गत एक प्राथमिक विद्यालय में 20 वर्ष से कार्यरत शिक्षामित्र डरूराम के खिलाफ स्कूल की बच्चियों से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया था। विद्यालय की महिला शिक्षिका पर जानबूझकर छात्राओं को गलत जानकारी देकर शिक्षामित्र को फंसाने का आरोप लगाया था। बिना जांच एवं सुनवाई के जल्दबाजी में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

शनिवार को शिक्षामित्रों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। शिक्षामित्रों की मांग है कि उक्त प्रकरण की जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होती और उक्त शिक्षिका को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मंडल अध्यक्ष नंदराम यादव ने कहा कि एक सप्ताह बाद भी मांगों पर विचार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें