फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भाषण में प्रिंसी दुबे, प्रश्नोत्तरी में सृष्टि व पोस्टर में गायत्री अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में शनिवार को यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर भाषण, प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में प्रिंसी, प्रश्नोत्तरी में सृष्टि व पोस्टर में गायत्री अव्वल रहीं।
विज्ञापन

भाषण में प्रथम प्रिंसी दुबे, द्वितीय सचेंद्र एवं तृतीय स्थान सृष्टि निरंजन ने प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में हिमांशु धर द्विवेदी एवं डॉ. ओम प्रकाश चौधरी रहे। प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान सृष्टि निरंजन, द्वितीय शैलेंद्र एवं तृतीय स्थान रुचिता यादव ने प्राप्त किया।
निर्णायक के रूप में डॉ. रोशन सिंह रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में गायत्री सोनी ने प्रथम, मानी सोनी ने द्वितीय एवं महक राजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक डॉ. रिचा राज सक्सेना एवं कविता पैजवार रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्य ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि सड़क पर चलते समय हमें नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह में यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, अनीता, डॉ. राजीव निरंजन, डॉ. वर्षा साहू ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें