ललितपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में तुवन मंदिर प्रांगण में ‘नमो सेवा अभियान’ के तहत ‘अनकही कहानियां’ और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर हुई।
जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। नुक्कड़ नाटक और ‘अनकही कहानियां’ के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विकास योजनाओं की जानकारी भी दी गई। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और सार्वजनिक सेवा से जुड़े पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।000000000
प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान कच्छ भूकंप और प्रधानमंत्री के रूप में कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन और सार्वजनिक कार्यों से जुड़े प्रसंगों पर विचार रखे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सेंट्रल पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक रुचिका बुंदेला, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, चुनाव संयोजक जगदीश सिंह लोधी एडवोकेट, क्षेत्रीय मंत्री रमेश कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौबे और जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।