फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल का भवन जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा

विज्ञापन
कारीटोरन गांव स्थित प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल की जर्जर पड़ी इमारत - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कारीटोरन के प्राइमरी अंग्रेजी मीडियम स्कूल का भवन जर्जर है। इसमें पढ़ने वाले बच्चों को दिक्कत होती है। वर्तमान में कक्षाएं बंद होने के बाद भी छत की मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय का भवन कुछ साल पहले ही निर्मित कराया गया है, जो अब जर्जर होने लगा है। भवन की छत में दरार आ गई है, जिससे बारिश का पानी टपकता है।
इससे बच्चों को कक्षा में बैठने की परेशानी होती है। वहीं, चहारदीवारी के सीमेंट में भी दरार दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय कोरोना महामारी फैली है, जिस कारण कक्षाएं बंद चल रही हैं। नहीं, तो स्कूल में बैठने के लिए बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता। विद्यालय की चहारदीवारी पर काई जमने लगी है। गांव वालों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी कई बार शिकायत की, लेकिन भवन की छत की मरम्मत नहीं कराई गई। पुताई के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें