फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आगमन: 18 तक कर ली जाएं पूरी तैयारियां

Wed, 16 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल बुरौगांव में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने 18 सितंबर तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन में किसी तरह की लापरवाही न हो सके।
विज्ञापन




मंगलवार को जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने अफसरों के साथ बजाज पावर प्लांट के पास होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बीस सितंबर को बजाज पावर प्लांट की एक इकाई का शुभारंभ करने आ रहे हैं। अत: उनकी तैयारियों में किसी तरह की कोई कमी नहीं रह जाए। उन्होंने लैपटॉप और चेक वितरण वाले लाभार्थियों के बैठने की व्यवस्था देखी साथ ही वीआईपी के लिए अलग गैलरी की व्यवस्था भी देखी।


बाद में उन्होंने पावर प्लांट के सभागार में बैठक कर नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, एआरटीओ और जिला पूर्ति अधिकारी को कार्य में किसी तरह की हीलाहवाली नहीं करने के निर्देश दिए। बैरीकेटिंग को लेकर भी उन्होंने दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एम के त्रिवेदी, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, एसडीएम यशु रुस्तगी, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहेम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें