सदनशाह दरगाह के सामने स्थित मैदान में तैयार किए गए ऑक्टोपस व रैंजर झूले।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सदनशाह दरगाह पर लगने वाले सालाना उर्स के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए उर्स कमेटी की तैयारियों के बीच झूलों व दुकानें लगाना शुरू हो गया है। इस बार के उर्स के आयोजन में ऑक्टोपस, रेंजर और कैटरपिलर झूले मुुख्य आकर्षण रहेंगे।
सदनशाह की दरगाह पर हर वर्ष 31 मार्च से पांच दिवसीय उर्स मेला का आयोजन किया जाता है। इसमें सदनशाह दरगाह पर इन पांच दिनों में हर वर्ग के लोग बाबा सदन के दरबार में माथा टेकने पहुंचता है और आयोजन में उर्स कमेटी के बुलावे पर देश के प्रसिद्ध कव्वाल अपनी कव्वालियों की प्रस्तुति देते हैं। वहीं उर्स में तरह-तरह के झूले भी लगाए जाते हैं, जो कानपुर, राजस्थान व सागर के झूला व्यापारियों द्वारा यहां आकर झूले लगाये जाते हैं। बीते वर्ष का उर्स का आयोजन कोरोना काल के चलते नहीं हो पाया, लेकिन इस बार उर्स कमेटी द्वारा उर्स का आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है। कानपुर के झूला व्यापारी कमलेश ने बताया इस बार उर्स में ऑक्टोपस झूला लाया गया है। इसी प्रकार रेंजर झूला में यह आगे पीछे होकर दोनों ओर उसकी पूरी ऊंचाई तक जाता है। इसमें कैटरपिलर झूला भी लगाया जाता है। गिन्नौट बाग में भी दुकानें लगाना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल दुकानें लगाने में बाहर से आने वाले व्यापारी अभी हिचक रहे हैं और जिला प्रशासन की ओर से उर्स के आयोजन को मिलने वाली हरी झंडी का इंतजार कर हैं, जो वर्तमान में जनपद व आसपास के क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की स्थिति पर निर्भर करेगा।
सदनशाह दरगाह के पास दूसरे मैदान में झूले लगाने के लिए बिखरा पड़ा सामान।- फोटो : LALITPUR