फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या को उकसाने में नौ नामजद पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल कृष्णा सिनेमा के पास रहने वाले वृद्ध व्यापारी द्वारा एक माह पहले जहर खाकर आत्महत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने सूसाइड नोट के आधार पर नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन, कृष्णा सिनेमा के पास निवासी पंकज कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता चंपालाल जैन (68) मंडी में गल्ला व्यापारी थे और वहां उसके एवं पिता के नाम से फर्म है। उसके पिता का किसानों से सीधा जुड़ाव था। 23 फरवरी को दोपहर लगभग दो बजे उसके पिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके दो दिन पहले उसके पिता काफी चिंतित थे। वह परिवारजन पिता के क्रियाकर्म के बाद जब उनके कमरे की साफ सफाई कर रहे थे, तो उनके दस्तावेजों में एक पत्र उनके समधी महेंद्र सतभैया के नाम लिखा पाया गया। इसमें उन्होंने लिखा कि कुछ लोग उनका सारा पैसा खा गए और वह अपने पुत्र पंकज के लिए कुछ भी छोड़ नहीं जा रहे हैं। दुकान पर ग्राहक नहीं आते हैं। उनकी पूरी रकम हजम कर ली है। वह लोग रुपया नहीं दे रहे हैं। इसी आशय का एक पत्र उन्होंने पुलिस अधीक्षक को संबोधित करते हुए भी लिखा, जिसमें उन्होंने किसानों का विवरण अंकित किया, जिन्होंने उनके पैसे लेकर वापिस नहीं किए। इनमें प्रमुख नाम निर्भान, कोमल (नाम पता अज्ञात) ग्राम गोगला निवासी धनसिंह, ग्राम परौंदा निवासी चउदे, ग्राम खजरा निवासी ईश्वरदास एवं भुल्लू कुशवाहा, ग्राम बसवां निवासी राजेंद्र सिंह व छोटे राजा और ग्राम किसलवास निवासी दशरथ शामिल हैं। सूसाइड नोट में एसपी से उचित कार्रवाई कर पैसा दिलाने की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में पुत्र की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें