फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून बनेगा दुश्वारियों का सबब

Thu, 09 Jun 2016 12:57 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
सीवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। मानसून जल्द ही जनपद में दस्तक दे सकता है। प्री मानसून ने तो जनपद में अपनी आमद दर्ज भी दर्ज करा दी है। बुधवार दोपहर भी अचानक काले बादल छा गए। कई इलाकों में तेज आंधी ने जरूर परेशानी पैदा कर दी। वहीं, नगर के तमाम बड़े नाले कचरा व कीचड़ से भरे हुए हैं। इन नालों की अगर समय पर सफाई नहीं हुई, तो कुछ दिनों में बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाएगी। नालों की सफाई नहीं होने से पानी ओवरफ्लो होकर घरों में भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नगर समेत जनपद में कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर थोड़ी सी बारिश से जलभराव हो जाता है। कई पुल व पुलियां ऐसी भी हैं, जिनकी मरम्मत की जरूरत है। बारिश होने पर जलभराव के कारण इन पुलियों पर बने गड्ढे नहीं दिखने पर कई राहगीर इनमें गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कई गांवों में संपर्क स्थल से जोड़ने वाली पुलिया इतनी नीची बनी हुई हैं कि वहां पर अगर ज्यादा बारिश हो जाए तो गांव वालों का बाहर से संपर्क ही कट जाता है।
विज्ञापन



नगर के अधूरे रास्ते बनेंगे परेशानी
नगर क्षेत्र में कई ऐसे रास्ते हैं, जो ठेकेदारों की लापरवाही के कारण महीनों से अधूरे पड़े हुए हैं। इन रास्तों में पानी भरने के बाद राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मुहल्ला तालाबपुरा में बनी सीसी सड़क तो किसी अजूबा से कम नहीं है। नृसिंह मंदिर से सीतापाठ रोड की ओर जाने वाली सड़क को बीच से दो हिस्सों में बांटकर दो ठेकेदारों से काम कराया गया। एक ठेकेदार ने अपना काम पूरा कर दिया और आधी सड़क बना दी, जबकि दूसरे ठेकेदार ने महीनों गुजरने के बाद भी सड़क को पूरा नहीं किया है।  

जर्जर तारों पर नहीं ध्यान
नगर क्षेत्र में कई इलाकों में जर्जर तारों के कारण आए दिन फाल्ट की स्थिति का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में आंधी व पानी के कारण बिजली के तारों का टूटना आम बात हो गई है। बिजली विभाग की ओर से अभी तक जर्जर तारों को बदलने की कोई पहल नहीं की गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर ट्रांसफार्मर खुले में रखे होने के कारण आसपास करंट फैल सकता है। इस ओर भी विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


आंधी से ट्रक के कांच टूटे
ललितपुर। बुधवार की दोपहर दो बजे के करीब आसमान में बादल छा गए।  जनपद के कई इलाकों में तेज आंधी आने के कारण काफी परेशानी का सामना लोगों  को करना पड़ा। ग्राम जखौरा निवासी अरविंद यादव ट्रक लेकर झांसी जा रहा  था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मसौरा कलां के पास आंधी के दौरान उसके ट्रक के कांच टूट गए और शरीर में लग गए। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया है।
विज्ञापन




मानसून को देखते हुए नालों की सफाई का काम जल्द किया जाएगा। नालों को पूर्ण रूप से साफ कर लिया जाएगा, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
- आर के लवानियां, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें