फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचलदल गाड़ियों की होगी वीटीएस से निगरानी

Fri, 30 Dec 2016 01:10 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
एआरटीओ के सामने आ रहीं संसाधनों की कमी आड़े
विभाग ने उच्चाधिकारियों से प्रणाली लगाने को किया संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
विधानसभा चुनाव में निर्वाचन सचल दल की गाड़ियों में सुरक्षा और सटीक निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग के आदेश पर जीपीएस से जुड़ा व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) लगाया जाएगा। हालांकि जनपद में संसाधनों की कमी के चलते विभाग ने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर प्रणाली को अन्य जनपदों से मंगाए जाने का निर्णय लिया है।
विधानसभा चुनाव से पूर्व निर्वाचन आयोग चुनावी प्रक्रिया की सटीक और सुरक्षात्मक तैयारियां कर रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों को बूथों पर पहुंचने और जायजा लेने के लिए सुरक्षात्मक मजबूत ढांचा भी तैयार किया जा रहा है। यहां तक कोई भी कठिनाई आने पर उससे आसानी से निपटा भी जा सके। निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न जनपदों में बूथों के निरीक्षण के लिए गठित किए जाने वाले सचल दलों की निगरानी के लिए उनके चार पहिया वाहनों को (भौगोलिक वास्तु स्थिति) जीपीएस का प्रयोग करते हुए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। यह सिस्टम सचल दल की गाड़ियों में लगाया जाना है। बड़े शहरों में अधिकांशत: इस प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है। इससे वाहनों की सटीक पोजीशन का पता कंट्रोल रूम में बैठे-बैठे लिया जा सकता है। यह प्रणाली जनपद में भी विधानसभा निर्वाचन के दौरान चार पहिया वाहनों में लगाए जाने का प्रस्ताव आया था। लेकिन सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा उक्त प्रणाली के लिए पर्याप्त संशोधन नहीं होने के चलते परेशानियां भी आ रही हैं। इसके चलते विभागीय अधिकारियों द्वारा इस पर मंथन करते हुए उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा है और अन्य जनपदों से उक्त प्रणाली मंगाकर वाहनों में लगाए जाने का निर्णय लिया है। ऐसे अब संभागीय कार्यालय या फिर लखनऊ स्तर पर टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में निर्वाचन के लिए गठित होने वाले सचल दलों के चार पहिया वाहनों की निगरानी जीपीएस के माध्यम से करने के लिए वीटीएस प्रणाली लगाई जा रही है। हालांकि संशोधन की कमी आड़े आ रही है, लेकिन अन्य जनपदों में संपर्क कर यह प्रणाली वाहनों में लगाई जाएगी।
- सोमलता यादव, एआरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें