फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर को नया बाईपास देने की तैयारी, प्रस्ताव शासन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। शहर को नया बाईपास मिलने जा रहा है। गल्ला मंडी से पहले नहर के पास से आरटीओ रोड होते हुए, सीधे सड़क को अमरपुर गल्ला मंडी के सामने सड़क बनाने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। सिंचाई विभाग के एनओसी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव मंजूरी को भेज दिया है।
शहर के यातायात कम करने के लिए जिला प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए आरटीओ रोड से होते हुए, सीधे अमरपुर गल्ला मंडी के सामने तक दस किलोमीटर सड़क बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। इस सड़क निर्माण से शहर में यातायात तो सुगम होगा ही, साथ ही सीजन के समय गल्ला मंडी में ट्रैक्टरों से लगने वाले जाम के कारण शहर से झांसी जाने वाले व झांसी के रास्ते शहर में प्रवेश करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क निर्माण से सीधे लोग अमरपुर मंडी के सामने निकलकर झांसी रोड पर पहुंच जाएंगे। लोक निर्माण के बनाए प्रस्ताव को जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बाईपास से तुवन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का भेजा प्रस्ताव
जिलाधिकारी ने झांसी वाईपास मन्नू पेट्रोलपंप से तुवन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। यह प्रस्ताव मंजूर होने के बाद इस सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इससे इस मार्ग का यातायात भी सुगम होगा।
विज्ञापन


आरटीओ ऑफिस से अमरपुर तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सिंचाई विभाग की एनओसी मिल चुकी है। साथ ही बाईपास से तुवन चौराहे तक भी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
-सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें