फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: समितियों पर जनऔषधि केंद्र खोलने की तैयारी, मिलेंगी सस्ती दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 34 बी-पैक्स समितियों पर मिल रही जनसेवा केंद्र की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में बहुद्देशीय साधन सहकारी समितियों पर जहां खाद, बीज के साथ जनसुविधा केंद्रों से ग्रामीणों को सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं अब शासन की योजना के तहत प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी भी है, जहां मरीजों को सस्ती दवाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
जनपद में 41 सहकारी समितियां हैं। इन समितियों को अब केवल खाद और बीज बेचने तक सीमित न रखकर बहुउद्देशीय बी-पैक्स के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत सहकारी समितियों पर खाद बीज के अलावा 34 बी-पैक्स समितियों पर जन सेवा केंद्र, फोटो स्टेट कॉपी सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में करीब 10 वर्ष पहले सहकारी समितियों पर कीटनाशक दवाओं की बिक्री भी होती थी। वहीं अब शासन की योजना के तहत बी-पैक्स समितियों पर विशेष रूप से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जैसी विभिन्न सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जन सेवा केंद्रों के सकारात्मक परिणाम देखते हुए पांच बी-पैक्स समितियों बिरधा, जाखलौन, तालबेहट, जखौरा और महरौनी में यह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खाेले जाने को सहायक निबंधक कार्यालय द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इन केंद्रों के लिए लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया जारी है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सस्ते दामों पर आवश्यक जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह उन लोगों के लिए राहत भरा होगा, जिनकी आय सीमित है और जो महंगी दवाओं का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं। शासन की ओर से समितियों को आय बढ़ाने के लिए खाद-बीज के अतिरिक्त अन्य कार्यों को अपनाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी के तहत जन औषधि केंद्र, जनसेवा केंद्र का निर्णय काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में अभी 34 समितियों पर जनसेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं। साथ ही अब पांच बी-पैक्स समितियों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला जाना प्रस्तावित है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। - अर्विन मेहर सिंह, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें