फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पहली करवाचौथ को खास बनाने की तैयारी, करी मनचाही खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नवदंपती कर रहे तैयारी, गिफ्ट भी खरीद रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पहले करवाचौथ व्रत को लेकर नवदंपत्तियों में काफी उत्साह है। वे पहली करवाचौथ को खास बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। कई सुहागिनों की डिमांड पर पहली करवाचौथ पर सोने-चांदी के आभूषण भी उनके पति खरीदकर दे रहे हैं तो कुछ सुहागिनों द्वारा देवरानी-जेठानी के साथ ससुराल में यह पर्व खास बनाएंगी।
करवाचौथ पर्व का सुहागिनों के लिए काफी महत्व होता है। वहीं जिनकी नई-नई शादी हुई है और वे जो नई दुल्हनें पहली बार करवाचौथ मना रही हैं, वे इस करवाचौथ को खास बनाने में जुटी हुई हैं। नई शादी वाली महिलाएं अपना पहला करवाचौथ ससुराल में ही मनाएंगी, जिसके लिए वे खुद के साथ ही अपनी सास के लिए भी साड़ी खरीद रही हैं, तो गहनों की भी खरीदारी की जा रही है। वहीं, मेहंदी और ब्यूटी पार्लर की बुकिंग भी कर ली गई है। अधिकांश ब्यूटी पार्लर शुक्रवार को करवाचौथ के दिन फुल हैं। इसके साथ व्रत खोलने के लिए खास पकवान भी तैयार किए जाएंगे, जबकि त्योहार को खास बनाने के लिए पति भी महिलाओं को पहली करवाचौथ पर खास गिफ्ट खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

-
फोटो-46
कैप्सन-शिवी।
शादी के बाद यह पहला करवाचौथ का पर्व है, जिसे खास बनाने के लिए साड़ी, लहंगा, चूड़ी की खरीदारी कर ली है। इसके साथ ही आभूषण की खरीदारी भी पति के साथ मिलकर की है। पहला करवाचौथ ससुराल में ही मनाएंगे। पहला करवाचौथ है तो पति के लिए भी उनकी पसंद की गिफ्ट खरीदी है। -शिवी।
-
फोटो-47
कैप्सन-राजकुमारी चौहान।
पहला करवाचौथ का व्रत है, तो उसे खास तरीके से ही मनाया जाएगा। इसके लिए पहले ही साड़ी, आभूषण आदि सामानों की खरीदारी की है। ब्यूटी पार्लर भी बुक कर ली है और वहीं मेंहदी भी आकर्षक डिजाइन की लगाई है। चांद निकलने पर विधि विधान के साथ पूजा करके पति के साथ ही बड़ों का आशीर्वाद लिया जाएगा।
-राजकुमारी चौहान।

फोटो-48
कैप्सन-अनुष्का पाठक।

यह पहला करवाचौथ का व्रत है, तो मेरे साथ पति संदेश भी व्रत रखेंगे। यह मेरे जीवन का सबसे खास दिन है। इसके लिए काफी तैयारियां की है और खूब खरीदारी की है। पति के साथ खास उपहार भी खरीदा है, ताकि करवाचौथ हमेशा यादगार बना रहे।-अनुष्का पाठक।

फोटो-49
कैप्सन-साक्षी मिश्रा।
पहला करवाचौथ होने के चलते काफी तैयारियां की है। पति के साथ बाजार में खरीदारी की है। खास सामान खरीदे हैं। सास के लिए भी साड़ी और खुद के लिए लहंगा खरीदा है, ताकि करवाचौथ की पूजा को विशेष बना सकूं। अब यह दिन आ गया है, जिसका कई दिनों से बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन

-साक्षी मिश्रा।

फोटो-50
कैप्सन-रूकमणी राजे परमार।
करवाचौथ सुहागिन के लिए खास होता है और मेरा भी यह पहला करवाचौथ है तो इसके लिए खास तैयारियां की हैं। एक सप्ताह पहले से ही तैयारियां कर रही हूं। साड़ी, लहंगा, चूड़ियां आदि सामान खरीदा है। मेहंदी के लिए भी बुकिंग की है। जबकि ब्यूटी पार्लर का विशेष पैकेज लेकर दूसरों से खास तैयार होना है, ताकि यह पहला करवाचौथ यादगार बना सकूं।
-रूकमणी राजे परमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें