महरौनी। उपजिलाधिकारी रजनीश वाजपेयी ने बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र में एक खाद की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद विक्रय किए जाने की शिकायत सही पाई गई। एसडीएम ने मौके पर ही किसान को अधिक वसूले गए पैसे वापस कराए और संबंधित दुकान को तुरंत बंद करा दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद की बिक्री केवल शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही की जाए, अन्यथा संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद